चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – नंदकिशोर गुप्ता

विंढमगंज/ सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे थाना प्रभारी मनोज ठाकुर के नेतृत्व में अभियान के तहत दिनांक 23 11 2022 को समय 9:15 बजे चोरी के मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस सिल्वर कलर गाड़ी नं0 JH14 E8319 उसके साथ कोन तिराहा से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किया गया बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय मु0अ0स0 118/2022 धारा 411भादवि पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
अभियुक्त का नाम
1_शैलेंद्र कुमार साव उर्फ अविनाश पुत्र श्री रामजन्म प्रसाद
2_दिवाकर कुमार उर्फ सुनील पुत्र अशोक प्रसाद
पकड़े गए दोनों अभियुक्तनिवासी ग्राम डंडई, थाना डंडई, जनपद गढ़वा, झारखंड राज्य के रहने वाला है।
उनके पास से बरामद किए गए एक अदत मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस सिल्वर कलर रजिस्ट्रेशन नं0 JH14 E 8319, चेचिस नं0की MBLHAR 076HHD7676, इंजन नं0 H A10AGHHD41124
गिरफ्तार करने वाले स्थानीय थाना की टीम में सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह कांस्टेबल अजीत राय कांस्टेबल सौरभ जायसवाल के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय को भेजा गया।

Leave a Comment