तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चंद्रवंशी की रिपोर्ट
केतार/ गढ़वा
केतार मुखिया प्रमोद कुमार के आवास पर हेमंत पाठक के अध्यक्षता में मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह को नियुक्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौतम पाल ने मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह को फुल माला एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया। वहीं अध्यक्ष त्रिपुरी सिंह ने गर्वांतित महसूस करते हुए कहा कि मानवाधिकार संगठन क्षेत्र में गरीब गुरबो को सहायता पहुंचाने एवं हो रहे नारी उत्पीड़न को रोक थाम के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार वे मानक हैं जो सभी मनुष्यों की गरिमा को पहचानते हैं और उनकी रक्षा करते हैं। इंसानी अधिकारों को पहचान देने और वजूद के लिए हर लड़ाई को ताकत देने के लिए, दूसरे शब्दों में कहें तो किसी भी व्यक्ति के जीवन स्वतंत्रता समानता और प्रतिष्ठा का अधिकार हीं मानव अधिकार है। इस दौरान मुखिया प्रमोद कुमार ने राशन कार्ड से वंचित चार लाभुक महिलाओं को ग्रीन कार्ड प्रदान किया। ग्रीन कार्ड पाकर सभी बहुत खुश नजर आए।
मौके पर मुखिया प्रमोद, गौतम पाल कुमार,लालू पाल, सतेंद्र ठाकुर, विनय प्रसाद, सीता पाल, हेमंत पाठक, विजय पासवान, कुंडल सिंह, नरेश सिंह, माना मिश्रा, आदि उपस्थित थे।






