बिना प्रपत्र के मक्का का परिवहन कर रहे ट्रक को मंडी निरीक्षक ने पकड़ा ,हड़कंप

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

मंडी शुल्क समेत सेस लेकर 59400 का लगाया जुर्मान

रात के अंधेरे में छतीसगढ़ से मक्का लादकर जौनपुर जा रहा था ट्रक

दुद्धी/ सोनभद्र| रात के अंधेरे में छत्तीसगढ़ से मक्का लोडकर कर जौनपुर जा रहे मक्का लदे ट्रक को शुक्रवार की मध्य रात्रि मंडी निरीक्षक बब्बन राम ने मुखबिर के सूचना पर दुद्धी में दबोच लिया ,जांच के दौरान ट्रक पर मक्का लोड था और चालक द्वारा कोई इसके बावत कोई प्रपत्र नहीं दिखाया जा सका | निरीक्षक ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए उसे धनौरा स्थित मंडी समिति में खड़ा करा दिया ,आज सुबह कागजी कार्रवाई करते हुए माल पर 59400 रुपये का जुर्माना लगाया जिसमें मंडी शुल्क समेत सेस भी शामिल है | मंडी निरीक्षक के कार्रवाई से आढ़तियों में हड़कंप मच गया है जो बिना मंडी शुल्क दिए अपने मंडी उत्पादों को अन्यत्र भेजते है| मंडी निरीक्षक बब्बन राम ने बताया कि मंडी उत्पादों को बिना मंडी शुल्क कटवाए ना तो व्यापारी यहां माल लाये और ना ही कहीं भेजे ,पकड़े जाने पर भारी जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की जाएगी साथ मंडी का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा|

Leave a Comment