तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी सोनभद्र। प्रेरणा फाउंडेशन की ओर से बनारसी शाह इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप की दुकान पर आज दोपहर में गरीब असहाय को ठंड से निजात के लिए कंबल स्वेटर जैकेट आदि का निशुल्क वितरण किया गया। प्रेरणा फाउंडेशन के अध्यक्ष बनारसी शाह तथा कोतवाली के वरिष्ठ एसआई संजय कुमार सिंह प्रेरणा फाउंडेशन के राज रंजन प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दर्जनों गरीब आशाओं को ठंड से बचाव के लिए वस्त्र आदि वितरित किया गया। बनारसी शाह ने कहा कि गरीबों और सहयोग के लिए संस्था के द्वारा हर तरह की सहायता समय-समय पर किया जाता रहा है और किया जाएगा।वही लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी आपको बताते चले कि प्रेरणा फाउंडेशन समय समय पर निम्न वर्ग के लोगो के लिए मेडिकल जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराती रहती है जिससे क्षेत्र के आदिवासी वनवासी जरूरतमंद लोगो को संस्था के माध्यम से लाभ मिलता रहे ।







