तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
शक्तिनगर – सोनभद्र
एनटीपीसी की निदेशक ने सिंगरौली विद्युत गृह क्षेत्र का दौरा किया। श्रीमती संगीता वरिएर ने एनटीपीसी सिंगरौली विद्युत गृह के प्लांट प्रचालन का बारीकी से निरीक्षण किया एवं एनटीपीसी के प्रथम विद्युत यूनिट -1 के 40 वर्षों से अधिक समय से मानक के अनुरूप अबाध विद्युत प्रचालन किए जाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी कर्मियों की कुशलता, समर्पण की अत्यंत सराहना की|
श्रीमती संगीता वरिएर ने एक उच्च स्तरीय बैठक में विद्युत गृह के कामकाज की गहन समीक्षा करते हुए भारत सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार गुणात्मक भावी कार्य योजना के संबंध में उचित दिशा-निर्देश भी दिए। श्रीमती संगीता वरिएर ने कहा कि एनटीपीसी देश का धरोहर है एवं उच्च स्तरीय मानक का अनुपालन करते हुए विद्युत सेवा के क्षेत्र में अग्रणी है| उन्होंने एनटीपीसी कार्मिकों के कर्मठ योगदान की सराहना की|
इस अवसर पर स्वतंत्र निदेशक ने एनटीपीसी सीएसआर योजना के तहत आयोजित जेसीबी ऑपरेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के 30 प्रशिक्षु अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार वितरित किए | बालिका सशक्तिकरण योजना के तहत एनटीपीसी विद्यालय में अध्ययनरत 29 छात्राओं से वार्ता करते हुए बताया कि एनटीपीसी को समाज सेवा का पर्याय बताया| श्रीमती संगीता वरिएर ने बालिकाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ उपहार भी प्रदान किए एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति अपने शुभकामनाएं व्यक्ति कीं | सीएसआर कार्यक्रम के अपने संबोधन में श्रीमती संगीता वरिएर ने एनटीपीसी द्वारा क्षेत्र में समाज विकास के कार्यो पर अभिनव पहल की सराहना की|
श्रीमती संगीता वरिएर ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित वनिता रसोई का दौरा किया एवं इस गतिविधि को महिला विकास के क्षेत्र में सार्थक कदम बताया|
कार्यक्रम के बाद वनिता समाज में उनकी सदस्य के साथ समाज विकास के कार्यों पर चर्चा की|
कार्यक्रम में श्री एस के गुजरानिया , डा भानुमति गुजरानिया, उपाध्यक्षा, वनिता समाज, ए. के. सिंह महाप्रबंधक , अमरीक सिंह भोगल, विभास घटक महाप्रबंधक, डा एस के खरे,जोसेफ बास्टियन महाप्रबंधक, बी के सिकदर विभागाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ अधिकारीगण सम्मिलित रहे।








