झारो लैम्पस के अध्यक्ष बने शिवप्रसाद ,लक्ष्मण उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी/ सोनभद्र| झारो लैम्पस में आज लैम्पस अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ| जिसमें कुल 9 नवनिर्वाचित संचालकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें कादल के शिवप्रसाद ने 5 मत पाकर झारो लैम्पस के अध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं निकटम प्रतिद्वंदी मनबसा के नन्दकिशोर ने 4 मतों पर संतोष करना पड़ा| झारो लैम्पस के उपसभापति पद पर लक्षमण प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए | चुनाव अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने इसकी घोषणा करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की| वहीं दुद्धी लैम्पस अध्यक्ष का चुनाव अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी| चुनाव अधिकारी विजय बहादुर ने इसकी घोषणा करते हुए इसकी नोटिस लैम्पस के बाहर चस्पा कर दी| वहीं बघाडू लैम्पस अध्यक्ष का चुनाव भी चुनाव अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी जिसकी नोटिस लैम्पस कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी|
दुद्धी l लैंपस मैं प्रभारी निरीक्षक सुभाष राय वह कस्बा इंचार्ज संजय सिंह सुरक्षा की दृष्टि से मैं फोर्स के साथ मौजूद रहे

Leave a Comment