तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन संघ चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। इसके लिए एल्डर कमेटी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार चुनाव में 119 अधिवक्ता मतदाता अपने संघ के अध्यक्ष और सचिव का चयन करेंगे। अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी नंदलाल और शिव शंकर प्रसाद के बीच संघर्ष है। वही सचिव पद पर महेंद्र जयसवाल रामेश्वर राव के बीच सीधी टक्कर है। दोनों पदों के सभी प्रत्याशी अपने अपने जीत के दावे कर रहे हैं। वही चुनाव को जीतने के लिए सभी उम्मीदवार अपने अधिवक्ता साथियों से घर-घर जाकर मतदान के लिए मिलते और अपील करते देखे जा रहे हैं। इस चुनाव में कौन अध्यक्ष और कौन सचिव बनता है इसका फैसला कल सोमवार को शाम को पता चल जाएगा। चुनाव जीतने के लिए सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत चुनाव जीतने के लिए झोंक दिए हैं। चुनाव मैं अध्यक्ष और सचिव का ताज किसके सिर पर होगा यह सोमवार को शाम को पता चल जाएगा। कलर कमेटी के चेयरमैन नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को 11:00 बजे से 3:00 बजे तक मतदान होगा तत्पश्चात मतों की गिनती की जाएगी और परिणामों की घोषणा की जाएगी।





