गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित एक महिला  हुई गिरफ्तार-

IMG-20230609-WA0008

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र – उत्तर प्रदेश

थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित एक महिला अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार-

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (आप0) सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी दुद्धी महोदय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पूर्व मे थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा दिनांक- 21.12.2022 को कटौली तिराहा के पास ग्राम रनटोला में मुर्धवा अम्बिकारपुर मार्ग पर स्थित अपने पर बड़े पैमाने पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करते समय 1400 ग्राम अवैध हेरोइन, 10700 रुपया, एक स्विफ्ट डिजायर कार नं UP 64 AR 9949, एक स्कूटी नं UP64AL 1378 , एक मोटर साइकिल हीरो होण्डा पैशन प्रो बिना नम्बर गिरफ्तार किया गया था। जिसके आधार पर थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 150/2022 धारा- 8/21 NDPS Act थाना म्योरपुर जनपद बनाम 1.विजय पटेल पुत्र स्व0 दीना नाथ पटेल उम्र 56 वर्ष निवासी चकरा थाना सिवान जिला सिवान बिहार 2.जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना पुत्र स्व0 रामनरेश उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र 3. सुरेन्द्र कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र बुद्धिराम यादव उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम अन्जानी थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र 4.मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र हालपता –पूर्वी परासी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 45 वर्ष 5.मनीषा सिंह पत्नी महेन्द्र सिंह पुत्री जितेन्द्रनाथ उर्फ मुन्ना निवासी बूढ़ादेयी थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर मायका –ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभाननगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र 27 वर्ष, 6.सुल्तान पुत्र अज्ञात पता आलमबाग जनपद लखनऊ का अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे विवेचना के उपरांत अभियुक्तगण क्र0सं0 -01 से -05 तक के विरूद्ध आरोप पत्र सं0 – 32/23 दिनांक 07.03.2023 को मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया । इनका यह कार्य भारतीय दण्ड संहिता के अध्याय 16 मे वर्णित अपराधो के अधीन पाये जाने पर दिनांक- 24.05.2023 को उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 3(1) 1986 की धारा- 3(1) के तहत थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया था जिसमे फरार चल रही अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र
को आज दिनांक- 09.06.2023 को लिलासी मोड़ म्योरपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है
मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर थाना म्योरपुर
. मु0अ0सं0- 150/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र। मु0अ0सं0- 417/2016 धारा -8/21 NDPS Act. थाना अनपरा जनपद सोनभद्र के थाने में मुकदमा पंजीकृत है ।

About the Author

Leave a Reply