तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
शक्तिनगर – सोनभद्र
वैसे तो बिजली विभाग अपने कारनामे को लेकर आये दिन चर्चा में बना रहता किंतु इन दिनों विजली विभाग का शक्तिनगर खड़िया क्षेत्र में कार्यरत जे ई कन्हैया तिवारी अपने उदासीन कार्यप्रणाली को लेकर खासे चर्चा का विषय बने हुए है विभाग के काम मे कम स्वयं के काम मे ज्यादा रुचि दिखाते है जिससे उपभोक्ता इनके पीछे चक्कर लगाते लगाते थक कर चूर हो जा रहे है । वैसे तो बिजली आये दिन आँखमिचौली करती रहती है वही अगर किसी उपभोक्ता का बिजली संसोधन का मामला हो या विभागीय काम का मामला हो तो बस इनके आगे जी हुजूरी करते हुए हुए हैरान परेशान उपभोक्ता आपको अक्सर दिखाई पड़ जाएंगे ।
इनकी इसी कार्यप्रणाली से तंग आकर खड़िया के उपभोक्ता ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष माया गुप्ता से विगत 15 दिन पहले विभागीय काम को लेकर परेशान करने की बात खण्ड कार्यालय पिपरी में कही थी जिसको लेकर इनसे टेलीफोनिक वार्ता भी की गई लेकिन इनके उदासीन रवैये से उपभोक्ता आज भी गणेश परिक्रमा करने को मजबूर है ।
मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा ने बताया कि इनके लापरवाही की शिकायत जल्द ही उच्चाधिकारियों से की जाएगी और ऐसे लापरवाह अधिकारियों के ऊपर विभागीय दंडात्मक कार्यवाही के लिए ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा व uppcl के चेयरमेन के पास पत्र लिखकर कड़ी कार्यवाही हेतु पत्र भेजा जाएगा जिससे जनता में ऐसे अधिकारी सरकार की छवि न खराब कर सके ।

वही उत्तर प्रदेश सरकार अनवरत उपभोक्ताओं को सुविधायुक्त कार्यप्रणाली को लेकर रात दिन अनवरत प्रयास में है ।वही अब जनता देखती है कि ऐसे लापरवाह विद्युत विभाग के जे ई के ऊपर कब कार्यवाही करती है ।






