अनपरा पुलिस द्वारा 02 किलो 600 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ 02 नफर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

IMG-20230611-WA0034

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्दीप शर्मा

अनपरा – सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना अनपरा पुलिस द्वारा त्रिलोकीनाथ मंदिर अनपरा से दो अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र पंचम राम स्वीपर निवासी ग्राम रमना थाना रमना जिला गढवा झारखण्ड हालपता टाइप 1 कालोनी स्वीपर बस्ती थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष, .राजू स्वीपर उर्फ फुकिया पुत्र जीतलाल स्वीपर निवासी चुर्क थाना जिला सोनभद्र हाल पता टाईप 1 कालोनी स्वीपर बस्ती थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 21 वर्ष के कब्जे से 02 किलो 600 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 124/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

About the Author

Leave a Reply