सोनभद्र पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ,414 करोड़ की लागत से 217 परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

सोनभद्र में शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे। सोनभद्र के उरमौरा के डायट मैदान में उन्होंने एक जनसभा का भी आयोजन किया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र के विकास से जुड़े 414 की परियोजना का शिलान्यास और उदघाटन हुआ है,उन्होंने विपक्षी दलों कांग्रेस,सपा, बसपा ने प्रभु श्रीराम को अपनी सरकारों में टेन्ट के नीचे रहने के लिए मजबूर किया था,और आज मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार है,तो 2024 में भगवान श्रीराम स्वयं के मंदिर में विराजमान होने वाले है,और जब भगवान राम 2014 में अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो उनका आशीर्वाद उतनी ही तेजी के साथ मिलेगा।

सोनभद्र के दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मैं भीषण गर्मी में सोनभद्र पहुंचा हूं लोगों ने मुझसे कहा है कि सोनभद्र में भीषण गर्मी होगी लेकिन सोनभद्र में भी तो लोग रहते हैं आज 414 करोड़ की लागत से कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है इसके लिए सोनभद्र और आम जनता,अपने सकारात्मक रुख के लिए बधाई की पात्र है। हम सामूहिक रूप से हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से बोलते हुए कहा कि यहां के आदिवासियों जनजाति समुदाय में कभी प्रभु श्री राम की वनवास के समय में मदद की होगी,पलक-पावड़े बिछाए होंगे, आपने देखा होगा कि सपा ने बसपा ने कांग्रेसमें सभी ने भगवान श्रीराम को टेंट के नीचे रखा है लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार है जो प्रभु श्रीराम 2024 में अपने मंदिर में विराजमान होने वाले हैं। जब प्रभु श्रीराम 2024 में अपने मंदिर में विराजमान होंगे तो उसका आशीर्वाद भी उतनी तेजी से मिलेगा।

– उन्होंने कहा कि सुन रहा है और मैं यहां जिला प्रशासन को एक टार्गेट देने जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि वनाधिकार का पट्टा जिन 11000 लोगों को नहीं मिला है, हमको तेजी से संपन्न किया जाए। इसके लिए जिला प्रशासन कैम्प और शिविर लगाये और सांसद विधायक के माध्यम से पट्टों का वितरण तेजी से करे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुत से लोग हमें बताते हैं कि वन विभाग यहां के आदिवासियों जनजाति लोगों को वनों में महुआ और चिरौंजी बीनने से मना करता है,उन्होंने इसको फ्री करने के लिए कहा है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में एरियल सर्वे कराकर जंगलों में चिरौंजी के बीच डाले जाएं जिससे यहां के लोगों को रोजगार मिल सके।

Leave a Comment