पत्रकार हित में कार्यरत पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने गाजीपुर इकाई का किया गठन, सुधीर राय बने जिला अध्यक्ष, हसन खान सचिव

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर में पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति रजिस्टर्ड व जिसका रजि 0-न0-1202 /2015-16 है एक बृहद पत्रकार संगठन है। जो पिछले कई सालों से लगातार पत्रकार व समाज हित में कार्यरत है। पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति ने जनपद के पत्रकार बने वही प्रदीप दुबे,अजय कुमार,सलाउद्दीन अहमद उर्फ बबलू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्तर पर मनोनीत किया गया की अगुवाई में जनपद गाजीपुर की इकाई का गठन किया, जिसमें सुधीर राय को गाजीपुर का जिला अध्यक्ष व हसन इकबाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया। साथ ही साथ प्रदीप दुबे को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर मनोनीत किया गया। पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के सदस्यों व पदाधिकारी से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज आए दिन पत्रकारों से बदसलूकी, अभद्रता- मारपीट, गाली-गलौज, फर्जी मुकदमों में फसाने व पत्रकारों को प्रताड़ित करने जैसी बातें आम हो चुकी है। कभी अपराधियों नेताओं तो कभी प्रशासन के द्वारा शिकार होते रहते हैं। कहा जाता है कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है व यहां का संविधान पूरे देश में एक समान लागू होता है, इसके बावजूद भी कानून में बहुत सारी विसंगतियां देखने को मिलती हैं , जहां एक तरफ पत्रकार सुरक्षा कानून देश के कुछ हिस्सों में लागू होता है तो वहीं उत्तर प्रदेश में लागू नहीं होता। *पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति* उपरोक्त विषम परिस्थितियों में अपने पत्रकार साथियों के साथ सदैव खड़ा रहता है व उनके हित की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाता है, साथ ही साथ प्रत्येक पत्रकार सदस्य को पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति 1 साल का *बीमा* भी मुहैया कराता है, ताकि दुर्घटना जैसी विषम परिस्थितियों में पत्रकार के घर वालों को कुछ राशि मिल सके।
इस बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अलावा निम्नलिखित पत्रकार उपस्थित रहे आलोक कुमार चौबे, अजय कुमार, सलौदीन, राम अवध भारद्वाज, सोनू कुमार, आकिब अंसारी, अनिल सिंह गुड्डू, विकास सिंह, प्रदुम राय, प्रशांत तिवारी, इकरामुदल हक उर्फ सोनू, शिवलोचन राम आदि सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Comment