तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – सन्दीप शर्मा
अनपरा – सोनभद्र
भाजपा के नौ वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर अनपरा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष सरजू बैसवार ने प्रेस वार्ता कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा सोनभद्र के जिलाध्यक्ष सरजू बैसवार ने कहा कि जिस प्रकार से मोदी जी ने दलित समाज के हित में काम किया है उसको लेकर पूरा दलित वर्ग मोदी सरकार के साथ है और आने वाले चुनाव में हमसब तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है विगत नौ वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है वैश्विक महामारी में भी देश को प्रधान मंत्री ने आपदा को अवसर में बदलने की प्रवृति के साथ देश का आपात स्थिति में भी संभाले रखा विगत नौ वर्षो में दलितों की स्थिति में सुधार हुआ मुख्य धारा से पिछड़े वर्ग को जोड़ कर विकास के मार्ग पर लाया गया इसलिए देश के विकास के लिए भाजपा ही एक मात्र विकल्प है प्रेस वार्ता में लल्लन सिंह अशोक गुप्ता परमोद शुक्ला भी मौजूद रहे






