करैत सांप के काटने से महिला की मौत बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर परिजन गए झारखंड

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र

विकास खंड के ग्राम धूमा में रविवार की रात एक महिला को करैत जैसे विषैले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम 50 वर्षीय कुंती पत्नी रामप्रवेश निवासी बिरबल झारखंड बताया जाता है। कुंती तीन दिन पहले अपने मायके क्षेत्र के धुमा गांव में किसी की रिश्तेदारी में मौत हो जाने के कारण उसके क्रियाकर्म में आई थी। रविवार की रात सोते समय उसे करैत सांप ने डस लिया। घरवालों ने सांप को पकड़कर रखा। सुबह जब उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के तरफ से कोई मेमो पुलिस को नहीं भेजी गई। परिजन शव को बिना अन्त्य परीक्षण कराए ही झारखंड के लिए लेकर चलते बने।

About the Author

Leave a Reply