दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में इंजीनियर की मौत

IMG-20230807-WA0009

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाज़ीपुर मरदह थाना क्षेत्र के कंसहरी भवानीपुर गांव के सामने फोरलेन पर दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत में इंजीनियर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। इधर पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। भवानीपुर गांव निवासी नवनीत सिंह (24) बाइक से सामान लाने मऊ गए थे। वहां से घर वापस लौट रहे थे। कंसहरी भवानीपुर गांव के सामने सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए मऊ ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।

वाराणसी जाते समय गंभीर रूप से घायल युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। वाराणसी में चिकित्सकों ने युवक के मौत की पुष्टि की। रोते- बिलखते परिवार के लोग शव लेकर घर चले आए। मृतक दो भाइयों में छोटा थे। वह प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात थे। परिजनों के रोने- बिलखने की आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

About the Author

Leave a Reply