अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत इकाई की एक बैठक

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

ग़ाज़ीपुर अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत इकाई की एक बैठक सरस्वती शिशु मंदिर रायगंज गाजीपुर में की गई। इस बैठक को काशी प्रांत के महामंत्री नीरज सिंह जी ने लिया। कार्यक्रम में संघ के नगर प्रचारक आदर्श जी, तथा विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विपुल जी की उपस्थिति भी हुई, एवं अधिवक्ता परिषद गाजीपुर इकाई के प्रभारी तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जय प्रकाश राय जी की भी गौरवमई उपस्थिति थी। कार्यक्रम में परिषद के जिला अध्यक्ष कृपा शंकर राय, महामंत्री जय प्रकाश सिंह, सदस्यगण विभा राय, अनिल उपाध्याय ,जय शंकर राय, राजेश पांडे, शिव कुमार बिंद, रंजीत कुमार, विश्वनाथ पांडे , राकेश राय , शशि ज्योति पांडे ,अजय शंकर तिवारी, हेमंत राय, देवाशीष चौधरी, आनंद श्रीवास्तव, शशिकांत, कृष्ण मुरारी राय की भी उपस्थिति हुई। कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधाकर राय की भी उपस्थिति हुई। बैठक में महामंत्री नीरज सिंह जी ने परिषद के मासिक कार्यक्रमों को करने तथा न्याय प्रवाह के सदस्यों को बढ़ाने एवं संगठन में बदलाव करने के लिए निर्देश दिया। कार्यक्रम के अंत में परिषद के अध्यक्ष कृपाशंकर राय जी ने आए हुए सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
महामंत्री अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत गाजीपुर इकाई।

Leave a Comment