तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खानपर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने व बचाने का पहले से है जुनूनदुद्धी,सोनभद्र- नगर पंचायत दुद्धी में स्थापित नंदन वन में नवरोपित हजारो पौधे लहलहाते नजर आने लगे हैं। नगर चेयरमैन कमलेश मोहन व ईओ रामसमुख की अगुवाई में दर्जनों पंचायतकर्मी दिन-रात एक कर वन में रोपित पौधों को बचाने की मुहिम में जुटे रहे। पौध रोपण के बाद करीब दस दिनों तक बारिश न होने से रोपित नये पौधों को बचाना पंचायत प्रशासन के लिए एक कड़ी चुनौती थी। बावजूद इसके चेयरमैन श्री मोहन की अगुवाई में प्रतिदिन टैंकर से पानी पटाकर, पौधों में जान फूंकने का काम किया गया। करीब दो हजार दो सौ रोपित पौधों में 95 फीसदी पौधे टैंकर से सिंचाई के बदौलत इस कड़कड़ाती धूप में भी लहलहाते नजर आये। जो नगरवासियों के लिये एक बड़ी उपलब्धि है। अन्ततः दो अगस्त से शुरू हुई बारिश के बाद टैंकर सिंचाई से पंचायत प्रशासन को राहत मिली। इस बाबत चेयरमैन श्री मोहन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है।इसके लिए लोगों में जागरूकता लानी होगी। हमने माननीय मुख्यमंत्री जी के पौधरोपण मुहिम को अपना लक्ष्य मानते हुए नंदन वन में करीब 2200 पौधे रोपित किये हैं। मेरा उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना ही नही, अपितु उसे बचाना महत्वपूर्ण है। इसके लिए हमेशा तत्पर हूं और आगे भी रहूंगा।
ज्ञातव्य हो कि चेयरमैन श्री मोहन में चुनाव के पहले से ही प्रकृति प्रेम का एक अलग ही जुनून देखने को मिलती रही है। चेयरमैन बनने से पहले पर्यावरण विद के रूप में अपनी पहचान बना चुके श्री मोहन पेड़ों व जंगलों की कटान के विरुद्ध मुहिम चलाते रहे हैं। गांव की जंगलों से लकड़ियां काटकर शहर में बेचने वाले लकड़हारों को बराबर जंगल कटान की दुष्प्रभाव से सचेत कर, उनमें जागरूकता लाने का काम करते थे, जो आज भी अनवरत जारी है।






