माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्रम् तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित

IMG-20230813-WA0039

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर के तत्वावधान में महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आमघाट स्थित रमन जी श्रीवास्तव के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सिविल बार संघ के निर्वाचित महासचिव रतन जी श्रीवास्तव का जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव और जिला महामंत्री अरूण सहाय ने माल्यार्पण कर एवं अंगम् वस्त्रम् तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस समारोह के मुख्य अतिथि पेंशनर कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष एवं महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने रतन जी को बधाई देते हुए कहा कि सिविल बार संघ में इनके निर्वाचित होने से समाज का गौरव‌ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा अपने समाज की उभरती प्रतिभाओं का हौसला अफजाई करने एवं उनका उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से उनका सम्मान करती रही है और हमेशा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि कायस्थ महासभा आज सम्पर्क, संवाद, सम्मान और संघर्ष के मूलमंत्र पर चल रही है ।आज उसी मूलमंत्र के तहत यह सम्मान समारोह आयोजित है।उन्होंने अपने समाज के लोगों से राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया और कहा कि विकास की कुंजी सत्ता के हाथो में हैं बिना सत्ता में भागीदारी के समाज का विकास संभव नहीं है। महासभा के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने इस समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई और देश को पुनर्गठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला कायस्थ समाज आज राजनीतिक दलों की उपेक्षा के चलते हाशिए पर हैं। देश की सबसे शान्तिप्रिय और राष्ट्रभक्त समाज को राजनीतिक दल पीछे ढकेलने की साज़िश कर रहे हैं। अब हमें इस साज़िश का पर्दाफाश कर अपनी ताकत के बल पर सियासी दुनिया में जगह बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी गिनती करानी ही होगी, घर में बैठे कुछ मिलने वाला नहीं है।

About the Author

Leave a Reply