नवमनोनीत समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव आशीष गुप्ता जी का स्वागत

IMG-20230813-WA0040

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – प्रदीप दुबे

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर नवमनोनीत समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव आशीष गुप्ता जी का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस स्वागत समारोह में उपस्थित पार्टी के सभी नेताओ एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उन्हें बधाई दी और उनके मनोनयन के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ आशीष जी को यह जिम्मेदारी सौंपी है ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उस भरोसे और विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि‌आज देश के मजदूरों और कर्मचारियों के समक्ष गंभीर संकट पैदा हो गया है। मोदी सरकार द्वारा आये दिन देश‌की तमाम कल कारखानों और औधोगिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने और उनके बंद हो जाने से उन कल कारखानों में काम करने वाले मजदूर कर्मचारियों के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन कल कारखानों से निकाले गये मजदूर कर्मचारियों के बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा, उनके बच्चों की शिक्षा दीक्षा कैसे होगी,उनकी बेटियो के हाथ पीले कैसे होंगे ,यह सवाल उनके सामने यक्ष प्रश्न की तरह खड़ा हो गया है। लेकिन देश की सरकार उनकी समस्याओं को लेकर संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार को मजदूर वर्ग की कोई चिन्ता नहीं है वह केवल पूंजीपति घरानों की तिजोरी भरने में व्यस्त हैं। अपने स्वागत से अभिभूत नवमनोनीत प्रदेश सचिव आशीष गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि देश आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है । भाजपा सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के चलते आमजन की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है ।

About the Author

Leave a Reply