वाहन के धक्के से महिला की हुई मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के महुअरिया गांव में मंगलवार की देरशाम तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्य परीक्षण हेतु भेज दिया। बताया गया कि देर शाम दुद्धी से लीलासी की ओर तेज रफ्तार बोलेरो के सामने महुअरिया गांव के समीप अचानक एक महिला सामने आ गई। वाहन के तेज धक्के से महिला गिर पड़ी,और बोलेरो उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह ने बताया कि वाहन को पकड़ लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Comment