बंधी के पानी में डूबने से हुई युवक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी, सोनभद्र

क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुदरी में एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई।
मृतक का पहचान रामाशंकर पुत्र रूपलाल उम्र लगभग 32 वर्ष निवासी ग्राम कुदरी पोस्ट लिलासी कला थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र के रूप में हुई। मृतक रामाशंकर गांव के ही देवनगर बांध के तरफ दोपहर लगभग 12 बजे किसी काम से गया था। कुछ ही घंटो के बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा बांध में किसी के डूबने की ख़बर लोगों को मिली। ख़बर मिलते ही ग्रामीण बांध के तरफ भाग युवक को पानी से बाहर निकाला। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण की कार्यवाई में जुट गई।

Leave a Comment