तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
इनर व्हील क्लब ने टीचर्स डे का आयोजन आई सी एच मॉल में किया जहां सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की फोटो को माल्यार्पण के साथ प्रोग्राम की शुरुआत हुई। क्लब में शामिल टीचर्स अंजली यादव, अर्चना राठौर ,सीमा कुमारी, तथा नई क्लब मेंबर टीचर शीतल दहलान का स्वागत किया गया । उन्हें सम्मानित किया गया ,सभी टीचर्स ने अपने विचार रखें। प्रेसिडेंट विनिता बंसल ने जानकारी दी कि हम लोग टीचर्स डे सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के बर्थडे के रूप में मनाते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब सेक्रेटरी उदिता बनर्जी ने हाउसी गेम खिलाए। क्लब मेंबर रागनी श्रीवास्तव ने बहुत सुंदर गाना गाकर सभी टीचर्स को बधाई दी टीचर्स डे के उपलक्ष में केक भी काटा गया। प्रोग्राम अल्पाहार के साथ समाप्त हुआ। प्रोग्राम में सभी मेंबर्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सभी ने एक दूसरे को बधाई दी।






