नदी में डूबने से बालक की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के बांध के पांच सौ मीटर दूर नीचे की ओर कनहर नदी में एक छः वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार की देर शाम शव को मिलते ही चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। मंगलवार को विकास 6 वर्ष पुत्र रामकेश्वर अपने चाचा रामेश्वर के साथ कनहर नदी में नहाने के लिए गया हुआ था। उसी समय करीब तीन बजे कनहर नदी में डूबने से विकास की मृत्यु हो गई। डूबने से बालक के शव को घंटों बाद निकाला गया। उक्त घटना की सूचना पुलिस को देर शाम मिलते ही चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Comment