तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुध्दी / सोनभद्र
स्थानीय तहसील क्षेत्र के जाबर ग्राम पंचायत निवासी, प्रधान प्रतिनिधि अभिनय जायसवाल (बिट्टू) द्वारा एक आदिवासी युवक का रक्तदान कर बचाया जान बताते चलें की जाबर ग्राम पंचायत निवासी राजदेव उम्र करीब 28 वर्ष जो की बहुत ही असहाय और गरीब है और गंभीर बीमारी के कारण दो दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे इलाज चल रहा है डॉक्टर के द्वारा बताया गया की युवक मे खून की कमी है और तत्काल खून की व्यवस्था कीजिए उसी उपरान्त उसकी धर्मपत्नी खून के लिए कई लोगों से मदद का गुहार लगायी पर मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आया फिर किसी के द्वारा जाबर के प्रधान प्रतिनिधि अभिनय जयसवाल को इसकी खबर मिला उन्होंने तत्काल सरकारी हॉस्पिटल दुद्धी मे पहुँचकर अपने लहू को दान कर युवक को नयी जिंदगी दिया साथ मे युवा समाज सेवी अजय यादव मौके पर मौजूद रहे |





