दशक भर पहले बैनामा शुदा व काबिज जमीन में जोत कोड़ से रोक रहा नया क्रेता ,एसपी से गुहार

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – रवि कुमार

दुद्धि / सोनभद्र

आरोप जिस चौहदी पर दशक भर पहले हुआ बैनामा ,उसी चौहदी पर अन्य हिस्सेदार ने बेच दी है जमीन

पीड़ित नीलम देवी के पति मधुसूदन लगा रहा राजस्वकर्मियों का चक्कर

स्थानीय क़स्बे के वार्ड नं 1 निवासी नीलम देवी पत्नी मधुसूदन ने एसपी को पत्र सौंप कर उसकी दशक भर पहले कि बैनामाशुदा भूमधरी भूमि के जोत कोड से नए क्रेता का व्यवधान उत्पन्न करने का आरोप लगाया है मामले में हस्तक्षेप कर न्याय की गुहार लगाई है |
एसपी को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि ग्राम मलदेवा के आराजी नम्बर 1195 ख मी / .3940, 1196 मी/0.107 ,1199/ 0.1950 में विक्रेता रामआसरे पुत्र जयराम व राजाराम पुत्र राजेश से उनके वैधानिक अंश क्रमशः 1/30, 1/12 के अनुसार 0.0232 व 0.380 हे से योग 0.0612 हे पर विक्रेता के अंश व कब्जे की भूमि जो उन्हें पारिवारिक बंटवारे में वास्तविक रूप से मिली थी के अनुसार 1195 ख मी/0.061 हे पर काबिज दाखिल वर्ष 2011-12 से लगातार चला आ रहा है तथा हर वर्ष धान की फसल बोता व काटता है | गत वर्ष 1195 ख मी में विक्रेता संतोष , सत्यनाराययण व बसंती देवी जिनका कोई कब्जा उक्त भूखंड पर नही रहा है जिन्हें अन्य जगह पर हिस्सा मिला है से एक व्यक्ति ने बैनामा करवाकर उसकी क्रय शुदा रकबा पर धान की फसल लगाने से रोका जा रहा है |विपक्षी प्रभावशाली व्यक्ति है व पीड़ित फुटपाथ पर सब्जी बेचने का कार्य करता है इसलिये क्षेत्रीय लेखपाल पैमाइश कराने के 12 वर्षो से जोती कोड़ी जा रही भूमि से बेदखल करने के भी फिराक में है जिससे पीड़ित ने अपने साथ अन्याय होने की संभावना जताई है |पीड़ित ने उसके कब्जा दखली को जबरन बेदखल से रोके जाने की मांग की है |पीड़िता नीलम देवी के पति मधुसूदन ने बताया कि वह कई दिनो से राजस्वकर्मियों का चक्कर लगा रहा है लेकिन उसे अभी तक न्याय नही मिला अब एसपी साहब से मिलकर न्याय की उम्मीद जगी है |

Leave a Comment