नंदकिशोर गुप्ता/ तेज एक्सप्रेस न्यूज़
विंढमगंज/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव में राम जानकी मंदिर अखाड़ा विंढमगंज के महंत श्री श्री 108 श्री महंत मनमोहन दास पापड़िया एवम श्री श्री 108 वेद मोहन दास ब्रह्मचारी जी के सानिध्य में श्री विष्णु महायज्ञ के आठवें दिन यज्ञशाला के पूरे परिक्षेत्र में उमड़ा जन सैलाब सुबह 5:00 बजे से ही मंदिर परिसर में हजारों हजार की संख्या में भक्तगण परिक्रमा करते नजर आए

परिक्रमा कर रहे लोग हर हर महादेव.. जय श्री राम.. जय माता दी..के जयकारे से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया था तथा हरनाकछार मे हो रहा महा विष्णु यज्ञ एक मेला का रूप दिख रहा था कहीं प्रसाद तो कही खाने-पीने तो कहीं खिलौने साथ साथ अन्य दुकान भी लगी हुई थी राधा कृष्ण मंदिर तथा भगवान भोलेनाथ के मालेश्वर महादेव मंदिर में लोग पूजा अर्चना करते नजर आए मंदिर परिषद में प्रसाद का वितरण किया जा रहा था और इस यज्ञशाला के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्र से दूरदराज से आए हुए लोग महाप्रसाद को बहुत ही श्रद्धा पूर्वक महाप्रसाद को ग्रहण कर रहे थे वही कमेटी के लोग भंडारे में चुस्त दुरुस्त दिखे पूरी व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग कर रहे थे।

सुबह 10:00 से रासलीला मंच पर रामलीला का भी मंचन हो रहा था वहां पर भी आए हुए दर्शकगण मंचन देखकर भाव विभव हो उठे रामलीला मंचन का कार्यक्रम देखकर बच्चे प्रसन्न हो रहे थे इसके बाद 1:00 बजे से आए हुए प्रवचन कर्ताओं के द्वारा बारी-बारी से श्रीनिवास चतुर्वेदी कथा वाचक बक्सर बिहार के द्वारा भागवत कथा तथा
महिला कथावाचक कीर्ति किशोरी जी झांसी, प्रियंका किशोरी जी महोबा बुंदेलखंड रामचरित्र मानस कथा को सुनाया और श्रोताओं ने प्रवचन को सुना और सुनकर अपने में शाद किया समिति के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव पूर्व प्रधान अध्यक्ष यज्ञ समिति, ने बताया कि पूरी व्यवस्था ठीक-ठाक चल रहा है किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। इस मौके पर संतोष यादव, मुन्ना यादव,उपेंद्र गुप्ता, देवकुमार गुप्ता, नंदकिशोर सोनी, मुंशी चंद्रवंशी, आनदेव यादव, किशोर यादव बाबूलाल यादव, श्री राम गुप्ता सुरेंद्र गुप्ता समर तथा कमेटी के अन्य लोग भी श्रम योगदान कर रहे थे।





