तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार दिन शनिवार को थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के नेतृत्व में थाना परिसर में रंगो का त्योहार होली पर्व को शांति एवं सौहार्द पूर्ण मनाने को लेकर दोनों समुदायों के साथ किया शांति समिति की बैठक। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि यह त्योहार प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा से प्रतिपदा तक मनाया जाता है। जो सुसमृद्ध, गौरवशाली भारतीय संस्कृति का ऐसा अनूठा रंगों का त्योहार है जो हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है हम सभी समाज बंधु से निवेदन करते हैं इस होली मिलन के त्यौहार में सभी भेदभाव एवं समाज में उत्पन्न कुरीतियों को मिटाकर धूमधाम हंसी खुशी के साथ होली मनाए एवं किसी व्यक्ति से जोर जबरजस्ती नहीं करें। मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश राम, रामविचार साहू, अमीन कामेश्वर मिस्त्री, बीरबल मेहता, (मुखिया प्रमोद प्रसाद, मूंगा साह, श्याम सुंदर बैठा) संजय पाल, कुंडल सिंह, दिनेश वर्मा, विमलेश पासवान, नागेंद्र ठाकुर, उदय प्रसाद, त्रिपुरारी सिंह, हकमू दिन अंसारी,रेयाज अंसारी, मेराजुद्दीन अंसारी, अली हुसैन अंसारी, अन्य उपस्थित थे।






