तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार थाना परिसर में चैत्र नवरात्र एवं ईद को शान्ति पूर्ण मानने के उद्देश्य से थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में दोनों समुदाय के साथ राम नवमी पर्व एवं ईद को लेकर किया किया गया शांति समिति की बैठक। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि ईद और रामनवमी पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं जिससे दोनों समुदायों में सहमति बनी रहे एवं किसी भी तरह का आपतिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर ना करें, अगर ऐसा करते हुए पकड़े गए तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी असमाजिक तत्व सावधान रहें। मंदिर निर्माण समिति के सचिव हेमंत पाठक ने रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर रूट पुरानी ही रूट चार्ट के बारे में प्रशासन को अवगत कराया।
वहीं बीडीओ सह सिओ प्रशांत कुमार ने कहा की किसी तरह का संदेह हो तो इसकी सूचना तत्काल थाना प्रभारी दें और मुझे भी सूचित करें। वहीं अंजुमन कमिटी सदर शमीम अंसारी ने कहा कि यहां की पर्व चाहे हिन्दू का हो या मुसलमान का बहुत ही अच्छी तरह शांति से मिल जुल कर भाईचारे के साथ हमलोग पर्व को मानते हैं आज तक कभी अनहोनी जैसी किसी तरह का घटना नहीं हुआ है। मौके पर हेमंत पाठक, (मुखिया प्रमोद कुमार, शायम सुन्दर बैठा,मुन्नी देवी, मूंगा साह) दिलीप जायसवाल कुंडल सिंह, त्रिपुरारी सिंह, अली हुसैन अंसारी, संजय पाल, हकीमुद्दीन अंसारी, अनिल पासवान, अल्ताफ अंसारी, राजुदिन अंसारी, जसिमुदिन अंसारी,अन्य उपस्थित थे।






