तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
जामा मस्जिद सहित मकतब जब्बरिया में सम्पन्न हुई नमाज
दुद्धी। स्थानीय कस्बे में रमजान-उल-मुबारक मुकद्दस माह के आखिरी शुक्रवार की नमाज जमात-उल-विदा (अलविदा) के रूप में शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। अलविदा जुमा की खास नमाज नगर के जामा मस्जिद के अलावा मकतब जब्बरिया परिसर में पढ़ी गई। कस्बे के जामा मस्जिद में 12.30 पर अज़ान दिया गया और एक बजे हाफिज अब्दुल रज्जाक साहब की कयादत में अक़ीदमंदों ने नमाज अदा की। दूसरी नमाज मकतब जब्बरिया में 1 बजे अजान व 1.30 पर हाफिज मसऊद रजा की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने अदा की। ईद-उल-फितर की पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8 बजे तथा दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 8.30 बजे पढ़ाए जाने का एलान किया। तीसरा नमाज कादरिया गर्स कालेज में 9 बजे अलविदा की नमाज पढ़ी जाएगी। अलविदा नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा में एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी कोतवाल मनोज कुमार सिंह सहित अपने अधीनस्थ सहयोगियों के साथ नगर सहित निमियाडीह, बघाडू, दीघुल आदि स्थानों पर चक्रमण करते रहे।






