तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में कोतवाली पुलिस ने दो पिकअप में पांच मवेशियों के साथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दो पिकअप से पांच मवेशी को तस्कर विंढमगंज की ओर जा रहे थे। उसी बीच वाहन को रोककर चेकिंग की गई। जहाँ चेकिंग के दौरान चालक फरार हो गए। दो पीकअप के साथ एक अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सुबह सवा छः बजे पकड़कर गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई। पशु तस्करों को पकड़ने में उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल विजय प्रकाश, ओमप्रकाश मौजूद रहे।






