श्रीमद भागवत कथा आयोजन को लेकर निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धी / सोनभद्र

स्थानीय कस्बा स्थित श्री पंचदेव मंदिर में रामनवमी के पहले दिन से ही श्री भागवत कथा का आयोजन होना है। कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। रविवार को भव्य कलश शोभायात्रा के मुख्य यजमान अरविंद सोनी सपत्नीक रहे। कलश शोभायात्रा दुद्धी के श्री पंचदेव मंदिर से निकलकर शिवाजी तालाब से जल भंडारण कर दुद्धी के प्रमुख माँ काली मंदिर व श्री संकट मोचन मंदिर होते हुए नगर भ्रमड कर पुनः मंदिर में स्थापित हुए। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश लेकर कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया। कथावाचक ओम कृष्ण दास जी महाराज ने बताया कि कथा का आयोजन सम्पूर्ण रामनवमी तक होना है। इस दौरान आयोजन समिति के संयोजक प्रेमनारायण सिंह मोनू, अलोक सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]