तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी / सोनभद्र
स्थानीय कस्बा स्थित महावीर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद रामशकल जी व जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे। उन्होंने विद्यालय के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम कराने की बात कहीं। विद्यालय के विकास करने को लेकर चर्चा भी किया। उत्कृष्ट बच्चों को पुरस्कृत भी किया। आचार्य अनिल जी ने सभी अथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर राजकुमार अग्रहरि, बालकृष्ण जायसवाल, डॉ के के चौरसिया, राजू जी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।





