तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
महुली सोनभद्र
दुद्धी व्लाक के महुली में राजा बरियार शाह खेल मैदान में चल रहे पहला नाइट कैनवस क्रिकेट टूनामेंट के दूसरे दिन का पहला मैच RCC रामनगर दुद्धी बनाम सोनडीहा झारखंड के बीच खेला गया जिसमे टॉस दुद्धी ने जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दुद्धी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 94 रन बनाया।
वहीं बल्लेबाजी करने उतरी सोनडीहा झारखंड के टीम ने धुंआधार बैटिंग करते हुए विपिन ने 25 बॉल पर 58 रन बनाकर मैच के अंतिम गेंद पर छक्के लगाकर मैच6 विकेट से जीत लिया।वही मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सोनडीहा के विपिन को स्काउट कमिश्नर सोनभद्र सत्यनारायण कन्नौजिया के हाथों दिया गया।
वहीं दूसरा मैच मेजबान R B S जूनियर महुली बनाम नगर झारखंड के बीच खेला गया जिसमे नगर ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का निर्णय लिया ,और मेजबान महुली को बैटिंग करने को आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी महुली जूनियर के ओपनर बैट्समैन अरबाज और आशु गोस्वामी ने मैच के पहले ओवर के पहले गेंद पर छक्के और चौके की बरसात करने लगे और अरबाज ने 34 रन तो आशु ने 32 रन बनाए। अंतिम ओवर तक 81 रन बनाए।वहीं नगर झारखंड के बल्लेबाजों ने छक्के चौके लगाते रहे लेकिन अंत समय में अपना विकेट गवाते रहे और यह मैच मेजबान महुली जूनियर ने 20 रनों जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेजबान महुली जूनियर के खिलाड़ी अरबाज को पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी राजनाथ गोस्वामी ने अपने हाथों से दिया। मैच देखने के लिए खेल मैदान दर्शकों से भरा रहा।






