तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा रामनवमी के प्रथम दिन शस्त्र व झंडा पूजन को लेकर भव्य जुलूस निकली।।रविवार की देर शाम महाबीर हनुमान जी मंदिर, रामनगर डीहवार बाबा, धनौरा, मलदेवा, खजुरी, जाबर सहित अन्य जगहों के अखाड़े शस्त्र व झंडा पूजन को लेकर नगर में जुलूस निकालते हैं। जिसमें नगर के प्रमुख मार्गों पर लाठी डंडे से अपना अखाड़ा का प्रदर्शन भी करते हैं। दुद्धी के श्री संकट मोचन मंदिर पर आए सभी अखाड़े के लोगों का आकर्षण भरे प्रदर्शन देखें जाते हैं। इस दौरान संरक्षक कन्हैयालाल अग्रहरि, अध्यक्ष पंकज जायसवाल, सचिव दीपक शाह सहित कोतवाली पुलिस मौजूद रहे।






