पूरे एहतराम के साथ अदा की गई ईद की नमाज़

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी- नगर समेत आस-पास के ग्रामीण अंचलों में ईद उल फितर का त्योहार पूरे अकीदत और एहतराम के साथ सोमवार को मनाई गई। नगर के मख्तब जब्बरिया ईदगाह में नमाज़ हजरत नासिरे मिल्लत की जेरे इमामत में अदा की गई। उन्होंने कहा आज के दिन हर इंसान को आपसी गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे के गले मिलने चाहिए। उन्होंने ईद की नमाज के तरीके व नीयत भी बताया। हजरत ने नमाज बाद मुल्क में आपसी भाईचारे व मुहब्बत के लिए रूहानी दुआख्वानी की। दुद्धी जामा मस्जिद में नौ बजे व गर्ल्स कॉलेज मलदेवा में साढ़े नौ बजे नमाज अदा की गई।

एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी सीओ प्रदीप सिंह चन्देल, कोतवाल मनोज कुमार सिंह कोतवाल हाथीनाला भईया शिव प्रताप मनोज सिंह एस आई सहित अन्य थानाध्यक्ष के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Comment