तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट –
केतार कर्पूरी गेट के निकट एमएस पब्लिक स्कूल का हुआ हुआ उद्घाटन। सर्व प्रथम थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, मुखिया प्रमोद कुमार, प्रमुख चंद्रावती देवी, सुरेश प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, रामविचार साहू,ने सामूहिक रूप से फीता काट कर किया। तत्पश्चात मां सरस्वती के प्रतिमा पर पूजा अर्चना किया गया। वहीं बतौर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी ने स्कूल में उपस्थित बच्चे बच्चियों एवं अविभावक गण को संबोधित करते हुए कहा किस्कूल की शिक्षा हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमें ज्ञान, कौशल और मूल्यों को सिखाती है जो हमें अपने जीवन में सफल होने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा की उच्चतम शिक्षा भले ही बाहर से प्राप्त हो लेकिन प्रारंभिक शिक्षा अपने हिं गांव क्षेत्र से ही होता है इस लिए कामना करता हूं की इस स्कूल के बच्चे भी अपने माता पिता के साथ साथ प्रखंड समेत जिला का नाम रौशन करें। एमएस पब्लिक स्कूल के प्रोप्राइटर पंकज कुमार ने स्कूल संबंधीत जानकारी देते हुए बताया की मेरे यहां स्मार्ट क्लास, खेल मैदान, प्रशिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों अध्यापन कार्य, छात्रों की आचरण एवं सभ्यता पर विशेष बल, साफ सुथरा कमरा की व्यवस्था अन्य पठन पाठन हेतू तमाम उचित सुविधा उपलब्ध है।
मौके पर, शिक्षक शिक्षिका बच्चे एवं अविभावक उपस्थित थे।






