बलात्कार के मुकदमे मे आरोपी राजा के घर हुई कुर्की भाई शिवा हुआ गिरफ्तार –

IMG_20250713_080451

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान

दुद्धि / सोनभद्र

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नो. 2 मे आज अचानक उस समय लोग अचंभित रह गए ज़ब कोतवाली पुलिस राजा सिंह पुत्र घमड़ी सिंह के आवास पर मय फ़ोर्स पहुंची.जानकारी के अनुसार बीते दिनों राजा सिंह द्वारा कई आपराधिक घटनाओ को अंजाम दिया गया था उसी क्रम मे राजा सिंह व उसके भाई शिवा सिंह के ऊपर महिला उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत किया गया था न्यायालय द्वारा जारी किये गए नोटिस के बाद भी दोनों आरोपी हाजिर नहीं हो रहे थे.कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह द्वारा कई जगह दबीश देने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया जा सका.

कोतवाली दुद्धी अंतर्गत क्राइम नंबर- 140 सन् 2025 धारा- 376, 596 आई पी सी अपराधिक मामले में फरार चल रहे वारंटी के विरुद्ध न्यायालय के दिए गए आदेश क्रम में आज दोपहर 12:00 दुद्धी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ राजा सिंह पुत्र स्वर्गीय घमडी सिंह वार्ड नंबर 2 के घर पर दबिश दिया गया। जहां मौके से शिवा सिंह पुत्र स्वर्गीय घमडी सिंह वार्ड नंबर 2 मिला जिसे गिरफ्तार किया गया वह भी मुकदमे में वांछित है, वहीं राजा सिंह मौके से फरार मिला। उक्त अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 की कार्यवाही करते हुए, 50000 रूपए की चल संपत्ति को कुर्क करते हुए अदालती नोटिस चस्पा किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के तहत आज राजा सिंह के घर कुर्की जब्ती की कार्यवाही की गई कार्यवाही के दौरान घर के सामान लिखापढ़ी मे जब्त किया गया.

आपको बता दें की राजा सिंह पुत्र घमड़ी सिंह द्वारा पिछले चार साल से एक महिला का शारीरिक मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था महिला के साथ आये दिन मार पीट गाली गलौज व दबाव मे लेकर कई बार बलात्कार किया गया

पीड़ित महिला ने कोतवाली मे मुकदमा पंजीकृत कराया था मुकदमा होने के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था अभियुक्त की तलाश मे हर संभावित स्थान पर लगातार दबीश दी जा रही रही थी पुलिस परिवार के ऊपर भी लगातार नजर रखे हुए थी परन्तु गिरफ्तारी न हो सकी जिससे 82 की कार्यवाही हेतु आज अभियुक्त के घर कुर्की की कार्यवाही की गई.

इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेश द्विवेदी, उपनिरीक्षक मक्खन लाल, राधेश्याम, कांस्टेबल सर्वेश सिंह अशोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply