सर्पदंश से महिला की मौत

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। बभनी थाना क्षेत्र के बरवे गांव निवासी एक महिला को सांप काटने से मौत हो गई। बताया जाता है कि फुलवन्ति देवी 29 पत्नी बुद्धि नारायण शनिवार को सुबह घर के पास महुआ के पेड़ से दातुन तोड रही थी। जैसे ही दातुन तोड़ने के लिए पेड़ पर हाथ बढ़ाया। पेड़ के उपर से सर्प हाथ में डस लिया। जिसके बाद सर्प बदन पर चढ़ते हुए निचे गिर गया। जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। घर के बाहर खेल रही बेटी ने मां को गिरते देख घरवालों को बताया। परिजनों ने आनन-फानन में समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी लेकर जा रहे थे। महिला की तवियत ज्यादा खराब होने से रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही बभनी पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

Leave a Comment