तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट-
केतार प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए प्रखंड के सोनतटिय इलाकों का दौरा किया गया। इस दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पाचाडुमर, चांदडीह, खैरवा, कधवन, कोशडीहरा, मेरौनी, लोहरगड़ा का निरीक्षण कर बाढ़ क्षेत्र के लोगों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जागरूक किया। एवं निर्देश दिया गया कि जो लोग सोन नदी किनारे व टापू पर झोपड़ी लगा कर अपने गाय, बैल, भेंड़ बकरियों के साथ जीवन यापन करते हैं वो सुरक्षित स्थान पर जा कर निवास करें ताकि आगे चलकर किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।






