तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
वाराणसी: बीएचयू में मंगलवार को आई सी एस एस आर फेलोशिप से पीडीएफ कर रहे भाजपा नेता कुंवर पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को सत्यनारायण सिंह उर्फ छोटू और दुर्गेश प्रताप सिंह द्वारा धमकाने पर
लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुष्पेंद्र दोपहर में बीएचयू के केंद्रीय कार्यालय पहुँचे थे जहां दुर्गेश और सत्यनारायण ने डीएवी कॉलेज में नियुक्ति धांधली और ट्रॉमा सेंटर की अनियमितताओं से दूर रहने का दबाव बनाने लगे और पीछे नहीं हटने पर जान से मारने की धमकी दी। इसे लेकर भाजपा नेता पुष्पेंद्र ने लंका थाने में शिकायत की और अपनी जान की रक्षा की गुहार लगाई है। शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।






