तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता
वाराणसी।थाना कैंट कमिश्नरेट वाराणसी क्षेत्र की पुलिस ने मानवता और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला का खोया हुआ कीमती सामान सुरक्षित वापस लौटा दिया।
जानकारी के अनुसार, श्रीमती शहनाज, पत्नी नसीर अहमद, निवासी बजरडीहा, थाना भेलूपुर का कीमती सामान, दस्तावेज व मोबाइल एक ऑटो में छूट गया था। महिला काफी परेशान थीं और उन्होंने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
थाना कैंट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो की पहचान की और वाहन का पता लगाकर महिला का सामान सकुशल बरामद कर लिया।
सामान वापस मिलने पर श्रीमती शहनाज ने थाना कैंट पुलिस सहित कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का आभार जताया और उनके कार्य की सराहना की।






