चंदौसी में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की बेरहमी से हत्या
संभल के कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के लक्ष्मणगंज वारिस नगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि दंपत्ति ने परिवार के साथ मिलकर युवक को घर बुलाया और पेचकस व धारदार हथियार से पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।
गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह आरोपियों के शिकंजे से छूटकर अपने घर पहुंचा, जहां उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से पहले का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। मृतक का आरोपी की पत्नी से प्रेम संबंध बताया जा रहा है।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।






