कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय की समस्या संज्ञान में आया है इस समस्या को जल्द ही हल किया जाएगा – सुनील भराला श्रम मंत्री

wp-1627128686103.jpg

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – बी के आचार्या

रेणुकूट / सोनभद्र

सोनभद्र के दौरे पर आए भाजपा सरकार में श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष राज्य मंत्री सुनील भराला को भाजपा सभासद राज वर्मा ने जिले में स्थित एक मात्र कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय की दुर्व्यवस्था से अवगत कराया व कहा कि मजदूर अपनी मेहनत की कमाई का एक हिस्सा कर्मचारी राज्य बीमा निगम में जमा कराता है किंतु कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय में उचित व्यवस्था, पर्याप्त डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति न होने के कारण वहां के मजदूरों को काफी असुविधा होती है और वह अपने व अपने परिवार का उपचार निजि अस्पतालों में कराने को मजबूर हो जाते है। अतः इस समस्या को अतिशीघ्र हल कराया जाए जिससे सरकार की इस योजना का लाभ हर मजदूर सुचारू रूप से उठा सके।राज्य मंत्री ने कहा की भाजपा सरकार श्रमिकों के लिए सदैव समर्पित रही है। कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय से संबंधित यह समस्या संज्ञान में आया है इस समस्या को जल्द ही हल किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी, जिला संयोजक भाजपा आईटी विभाग अभय सिंह, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह रानू, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पिंटू, जयप्रकाश शुक्ला, प्रेम रावत, सभासद प्रदीप, अजीत गुप्ता, अरूण सिंह, मनोज पांडे, उमेश ओझा, दुर्गविजय मिश्रा, राजकुमार शर्मा वह अन्य दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

Leave a Reply