तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। अमवार चौकी क्षेत्र के पुनर्वास कॉलोनी के समीप सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दो लोगों को पुलिस ने सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने एक वृद्ध वंशरूप को मृत घोषित कर दिया। अमवार चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद ने बताया कि स्थानीय व्यक्तियों की सूचना पर 71 वर्षीय वंशरूप पुत्र मितराज खरवार निवासी नगवां और लाल बहादुर 28 पुत्र रामजीत खरवार निवासी पुनर्वास कॉलोनी दोनों घायलावस्था में पड़े हुए थे। जानकारी अनुसार लालबहादुर बाइक से वंशरूप को तेज रफ्तार में टक्कर मारकर गंभीर अवस्था मे कर खुद भी बेहोश हो गया था। दोनों घायलो को सीएचसी भेजा गया। जहाँ वंशरूप की मौत हो गई। वहीँ लालबहादुर निजी हॉस्पिटल में उपचार करा रहा है। परिजनों ने बताया कि खाना खाने के बाद वंशरूप अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी एक अनियंत्रित बाइक सवार ने तेज रफ्तार से जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौत हो गई। अमवार चौकी इंचार्ज हरिकेश राम आजाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के तहरीर पर कार्यवाही की जाएगी। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।





