तेज़ एक्सप्रेस न्यूज़ – इब्राहिम खान
दुद्धी। मिट्टी के दीवार ढहने से एक युवक दबकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजनों ने घायलावस्था में सीएचसी लाया जहाँ चिकित्सक डॉ शाह आलम ने देखते ही जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पड़ोसी राज्य झारखंड के बोर्डर क्षेत्र के नगर ऊंटारी के हुरहुला गांव निवासी जितेंद्र 35 पुत्र रामविचार अपने घर मे कच्चे मकान को ढहा कर साफ सफाई कर रहा था। उसी बीच कच्चा मकान भर भरा कर युवक पर गिर गया। परिजनों में कोहराम मच गई। परिजन स्थानीय हॉस्पिटल में उपचार कराकर जिला अस्पताल के लिए जा रहे थे। बीच रास्ते मे तवियत में बिगड़ने लगी तो सीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ उपचार कर डॉ शाह आलम ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। बताया जाता है कि नवंबर महीने में भतीजा का शादी है। जिसकी तैयारी को लेकर पक्की मकान से सटे कच्ची मकान का दीवार गिराकर बराबर करने में जुटा हुआ था। उसी बीच दीवार ढह जाने से जितेंद्र दबकर बुरी तरह जख्मी हो गया। चिकित्सकों ने बताया बहुत ही नाजुक हालत है।





