पुलिस की सक्रियता से पीड़ित को ₹14,995 की रकम वापस मिली

IMG-20251023-WA0007

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – किरण साहनी

सोनभद्र, 23 अक्तूबर 2025 – जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना टीम ने ₹14,995 की धनराशि आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस करायी।जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 8 बल्लभ भाई नगर, पोस्ट डिबुलगंज, थाना अनपरा निवासी आफताब अहमद ने अपने रिश्तेदार को ऑनलाइन भुगतान करते समय गलती से ₹14,995 किसी अन्य व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। उन्होंने इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम थाना सोनभद्र की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पोर्टल से आवश्यक विवरण प्राप्त किया और संबंधित खाते की धनराशि होल्ड करवाई।इसके बाद टीम ने न्यायालय से धनवापसी का आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक को रिपोर्ट भेजी, जिसके आधार पर संपूर्ण ₹14,995 की राशि मूल खाते में सफलतापूर्वक लौटाई गई। साइबर थाना पुलिस की इस पहल से आवेदक को बड़ी राहत मिली।आफताब अहमद ने इस कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा साइबर क्राइम थाना सोनभद्र की टीम की सराहना की और आभार व्यक्त किया।वापस कराई गई धनराशि: ₹14,995 (चौदह हजार नौ सौ पचानवे रुपये)बरामदगी टीम:प्र0नि0 सदानन्द राय, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्रहे0का0 योगेश कुमार, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्रम0का0 लक्ष्मी शुक्ला, साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply