धनवन्तरी पतंजलि स्थापना दिवस पर ‘सोन मैराथन दौड़’ और प्रादेशिक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

IMG-20251026-WA0001

तेज़ एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

ओबरा (सोनभद्र)। ‘बेटी बेटे से कम नहीं, उनके बिना हम नहीं’ के बुलंद नारे के साथ धनवन्तरी पतंजलि योग संस्थान इस बार अपना स्थापना दिवस अद्वितीय और प्रेरणा दायक अंदाज में मनाने जा रहा है। रविवार, 2 नवम्बर 2025 को संस्थान द्वारा पं. स्व. नागेश्वर पाठक स्मृति एवं स्थापना दिवस के अवसर पर एक ही मंच से दो ऊर्जा से भरपूर आयोजन—‘सोन मैराथन दौड़’ और ‘प्रादेशिक कला प्रतियोगिता’—का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम ओबरा के न्यू ऑडिटोरियम हॉल, सेक्टर-08 (क्लब नं. 04, चड्डा मार्केट के पास) में आयोजित होगा।मुख्य संरक्षक रमेश कुमार सिंह ने इसे स्वास्थ्य, संस्कृति और महिला सशक्ति करण का अनूठा संगम बताते हुए कहा कि यह आयोजन भारत सरकार की ‘फिट इंडिया’ थीम को समर्पित है, जिससे युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के साथ भारतीय कला-संस्कृति से जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम का समयबद्ध विवरण सोन मैराथन दौड़: प्रातः 7:00 बजे से शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य युवाओं में शारीरिक श्रम और फिटनेस की भावना को बढ़ावा देना है।प्रादेशिक कला प्रतियोगिता: प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक चलेगी, जिसमें कलाकार ‘भारत की विकसित व्यवस्था’, ‘शहीदों की वीरता’ और ‘सोनभद्र के ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल’ को अपनी कला कृतियों में जीवंत करेंगे।विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार प्रतियोगिता और दौड़ के विजेताओं के लिए नगद पुरस्कारों की घोषणा की गई है—प्रथम पुरस्कार: ₹11,000/-द्वितीय पुरस्कार: ₹5,100/-तृतीय पुरस्कार: ₹2,100/-सांत्वना पुरस्कार: ₹501/- (10 प्रतिभागियों को)प्रत्येक प्रतिभागी को टी-शर्ट और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।योग, कला और संस्कृति का संगम संस्थान के संस्थापक योग गुरुआचार्य अजय पाठक, अध्यक्ष आयुष बंसल और प्रभारी आशुतोष पाठक ने बताया कि यह आयोजन केवल उत्सव नहीं बल्कि स्वास्थ्य क्रांति और योग-आयुर्वेद प्रचार का अभियान है।प्रदेश प्रभारी संदीप मद्देशिया साक्षी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को मोबाइल और इंटरनेट की आभासी दुनिया से बाहर निकलकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने को प्रेरित करेगा।अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार गोंड़ व रविन्द्र जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में सीआईएसएफ कमांडेंट सतीश सिंह एवं मुख्य संरक्षक रमेश सिंह उपस्थित रहेंगे।आयोजक मंडल ने बताया कि इस समारोह में न केवल सोनभद्र और उत्तर प्रदेश बल्कि उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल और राजस्थान जैसे अनेक राज्यों से प्रदेश प्रभारी, योगगुरु व प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का रूप लेगा और सोनभद्र को नई पहचान दिलाएगा।पूरी आयोजन सूचना मीडिया प्रभारी विकास अग्रहरि द्वारा साझा की जाएगी।

About the Author

Tez Express News

Administrator

555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555555

Leave a Reply