तेज़ एक्सप्रेस न्यूज –
केतार से प्रदीप चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
केतार सूर्योपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों को लेकर केतार थाना प्रशासन के द्वारा शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी के द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रखंड प्रशासन के द्वारा छठ समितियों से साफ-सफाई, छठ घाट और मार्गों प्रकाश की व्यवस्था की जानकारी ली गयी तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानी में रस्सी या अन्य उपयुक्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को पानी की गहराई की जानकारी रहे और किसी प्रकार की अनहोनी की संभावना न हो। मौके पर छठ पूजा समिति सदस्य मौजूद थें।






