प्रधानमंत्री मोदी का काशी आगमन पर भव्य स्वागत

तेज एक्सप्रेस न्यूज़ – विष्णु गुप्ता

वाराणसी – काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन पर पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, ग्रामवासियों और गणमान्य नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल दिखाई दिया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, जिला मंत्री फौजदार शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशीष प्रकाश सिंह, बसंत उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, संतोष सिंह, रमेश पटेल, दिनेश सिंह, दीपक सिंह, रवि मिश्रा, हौशिला पांडेय, संदीप सिंह, अतुल रावत (बेलवां) एवं जितेंद्र सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment