बिहार जीत पर ओबरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव

तेज एक्सप्रेस न्यूज – किरण साहनी

सोनभद्र। ओबरा के सुभाष तिराहे पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर विजय उत्सव मनाया। पूरे क्षेत्र में माहौल उत्सवमय नज़र आया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल ने की।विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। आतिशबाज़ी की चमक और मिठाई की मिठास के साथ सभी ने खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं में इस जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार की तरह ही उत्तर प्रदेश में भी 2027 के विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की जाएगी और प्रदेश में भाजपा एक बार फिर अपनी मज़बूत सरकार बनाएगी।विजय उत्सव में भाजपा के क्षेत्र, ज़िला तथा मण्डल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से बृजेश पाण्डेय, उमेश सिंह पटेल, रमा शंकर द्विवेदी, सुखनन्दन चौरसिया, सतेन्द्र पाण्डेय, राजेश्वर प्रसाद, विशाल गुप्ता, मनोज सिंह, रविन्द्र गर्ग, मोहित पटेल, आलोक भाटिया, रामनिवास तोमर, धर्मेंद्र सिंह, निशांत कुशवाहा, रंजना सिंह और सतीश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।ओबरा में विजय उत्सव का यह जोश न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला रहा बल्कि आने वाले चुनावी वर्ष 2027 के लिए पार्टी के प्रति जनता के रुझान का संकेत भी देता दिखा। पूरे नगर में भाजपा के झंडे और जयघोष की गूँज से माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।

Leave a Comment